संस्कृते विज्ञानम् | Science in Sanskrit

संस्कृत और प्राचीन विज्ञान को एक दूसरे का पूरक कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. वैज्ञानिक भाषा के रूप में संस्कृत विज्ञान के सभी क्षेत्रों तक पहुँच बना पाई और इसके पीछे आधार स्तम्भ बने प्राचीन भारतीय ऋषि, महर्षि. संस्कृत को विज्ञान और विज्ञान से संस्कृत को अलग देखना विज्ञान को न जानने और देखने के समान ही है.